क्या खाना खाने के बाद बीपी बढ़ जाता है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:42

खाना खाने से भी बढ़ती ब्लड प्रेशर की रीडिंग! जानें खाने खाते वक्त गलतियां, जो बढ़ाती है ब्लड प्रेशर

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए अपने ब्लड प्रेशर पर नज़र रखना बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसा करने से आपको अपने दिल के स्वास्थ्य पर नजर रखने में भी मदद मिलती है। आवश्यकता होने पर दवा लेने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। हालांकि सटीक रीडिंग के लिए सही समय पर और सही तरीके से रीडिंग लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे बहुत से कारक हैं, जो ब्लड प्रेशर के बढ़ने और गिरने का कारण बनते हैं, जिसमें से एक है आपके भोजन का समय और आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन का प्रकार। जी हां, आप किस तरीके का खाना खा रहे हैं वो भी आपके बीपी को बढ़ाने और घटाने में मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे खाना और खाने का तरीका आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने को प्रभावित करता है।

खाना खाने के बाद ब्लड प्रेशर की जांच करना
खाना खाने के बाद अक्सर हमारा ब्लड प्रेशर थोड़ा कम हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाना खाने के बाद हमारा शरीर पाचन प्रक्रिया में मदद करने के लिए रक्त को पाचन तंत्र की ओर भेजने में व्यस्त हो जाता है। ब्लड में डाईव्रजन करने से शरीर के अन्य भागों में ब्लड प्रेशर में अस्थायी तौर पर कमी आ सकती है। इस बदलाव को संतुलित करने के लिए शरीर के अन्य हिस्सों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे आपका दिल तेजी से धड़कता है और पूरे शरीर में स्वस्थ ब्लड प्रेशर लेवल बनाए रखने के लिए अधिक दबाव डालता है।
क्या होता है जब ब्लड प्रेशर कम नहीं होता है?

ऐसा नहीं है कि सभी लोगों का खाना खाने के बाद ब्लड प्रेशर कम हो जाता है कुछ लोगों में खाना खाने के बाद भी ब्लड प्रेशर कम नहीं होता है क्योंकि उनके पाचन तंत्र के बाहर रक्त वाहिकाओं का संकुचन नहीं हो पाता है। खाना खाने के बाद इस स्थिति को पोस्टप्रांडियल हाइपोटेंशन या लो ब्लड प्रेशर के रूप में भी जाना जाता है। पोस्टप्रैन्डियल हाइपोटेंशन के लक्षणों में हल्कापन, चक्कर आना, बेहोशी, सीने में दर्द, दृष्टि में व्यवधान और मतली शामिल हैं। लंबे समय तक भूखे रहने से भी ब्लड प्रेशर में कमी आ सकती है।


जो भी खाते हैं, रखता है मायने
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने आहार में किस तरह के भोजन को शामिल कर रहे हैं। कुछ फूड्स आपके ब्लडप्रेशर लेवल को बढ़ा सकते हैं और ऐसे भोजन के नियमित सेवन से आपको लंबे समय तक जोखिम बना रहता है। नमक और सैच्यूरेटेड फैट का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ा हुआ है इसलिए, इन्हें सीमित मात्रा में खाना ही सबसे अच्छा होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए अपने आहार में अधिक प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम शामिल करना बहुत जरूरी है।
घर पर कैसे प्राप्त करें सटीक रीडिंग

हम जो भी खाते हैं या फिर जो भी शारीरिक गतिविधियां करते हैं उसके आधार पर हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ता-घटता रहता है। सही रीडिंग प्राप्त करने के लिए ये बातें ध्यान में रखेंः

1-रीडिंग लेने से पहले कम से कम 30 मिनट तक धूम्रपान या शराब न पिएं और न ही एक्सरसाइज करें।

2-सुनिश्चित करें कि ब्लड प्रेशर को मापते वक्त आपको पेशाब न आ रहा हो और आप बिल्कुल फ्री हों।

3-अपनी पीठ सीधी करके बैठें, पैर न मोड़ें और दोनों पैर फर्श पर सपाट हों।

4-हाथ को समतल सतह पर रखें।

5-रीडिंग लेने से पहले 5 मिनट आराम करें।

6-मॉनिटर के कफ को बाजू के ऊपर की ओर रखें।

7-1 मिनट के अंतराल पर दो या तीन रीडिंग लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info